सीतामढ़ी : शिक्षा विभाग में उत्पन्न अराजक स्थिति को ले बुधवार को जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक मध्य विद्यालय सोशल क्लब, डुमरा में अध्यक्ष बिंदेश्वर महतो व मो नसीरूद्दीन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई, जिसमें डीइओ कार्यालय के लिपिक कुमार सुशांत व लक्ष्मण कुमार के नशे में धुत होकर प्रधान लिपिक व एक अन्य लिपिक के साथ किये गये अशोभनीय व्यवहार की तीव्र निंदा की गयी. — दोनों कर्मियों को हटाने की मांगबैठक में कहा गया कि क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक के पत्र के आलोक में डीइओ ने लिपिक सुशांत व लक्ष्मण को 12 जनवरी को हीं विरमित कर दिया और 24 घंटे के अंदर प्रभार सौंपने का आदेश दिया था. दोनों संघ के नेताओं ने उक्त दोनों कर्मियों को शीघ्र विरमित करने, डीइओ के 31 दिसंबर 14 के पत्र में लगाये गये आरोपों एवं मंगलवार को कार्यालय में घटी घटना की जांच सदर एसडीओ से कराने की मांग की गयी. बता दें कि डीइओ ने उक्त पत्र शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजा था. मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर दोनों संघ आंदोलन करने की बात कही है. मौके पर संघ के क्रमश: रमेश प्रसाद, उमा शरण, श्यामानंद झा, नंद किशोर मंडल, दिलीप कुमार शाही, विनोद बिहारी मंडल, विपिन कुमार प्रसाद, डीके सुमन, शिव शंकर पासवान, कमलेश कुमार, उमाशंकर साह, श्याम नंदन राम आजाद, राम विभीषण पासवान व बलदेव महतो समेत अन्य मौजूद थे.
कर्मियों की कार्यशैली की तीव्र निंदा
सीतामढ़ी : शिक्षा विभाग में उत्पन्न अराजक स्थिति को ले बुधवार को जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक मध्य विद्यालय सोशल क्लब, डुमरा में अध्यक्ष बिंदेश्वर महतो व मो नसीरूद्दीन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई, जिसमें डीइओ कार्यालय के लिपिक कुमार सुशांत व लक्ष्मण कुमार के नशे में धुत […]
