युवाओं को भाजपा से जोड़ने जरूरी

तरियानी : प्रखंड के ठाकुर रामानंद राजेंद्र उच्च विद्यालय फतहपुर में भाजपा के मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम कृष्ण की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सदस्यता अभियान के तहत बनाये गये सदस्यों की समीक्षा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्य बनाना है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव […]

तरियानी : प्रखंड के ठाकुर रामानंद राजेंद्र उच्च विद्यालय फतहपुर में भाजपा के मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम कृष्ण की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सदस्यता अभियान के तहत बनाये गये सदस्यों की समीक्षा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्य बनाना है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में 185 सीट का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. पूर्व मुखिया सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया. भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह व पूर्व विधायक राम स्वार्थ राय ने पीएम नरेंद्र भाई मोदी के सपनों को साकार करने के लिए हम सबों को आगे आने की जरूरत है. मौके पर राजू सिंह, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, दिनेश प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह समेत सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >