बिजली की सुविधा नहीं अक्सर आता है बिल

फोटो नंबर- 29 डीएम को आवेदन देने जाते ग्रामीण — ग्रामीणों ने डीएम से मिल कर की शिकायत शिवहर : जिले के हरकरवा गांव के लोगों ने मंगलवार को डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह से मिल कर एक आवेदन दिया, जिसमें बिजली विभाग द्वारा गलत बिल भेजने की शिकायत की. बताया कि विभाग द्वारा चार […]

फोटो नंबर- 29 डीएम को आवेदन देने जाते ग्रामीण — ग्रामीणों ने डीएम से मिल कर की शिकायत शिवहर : जिले के हरकरवा गांव के लोगों ने मंगलवार को डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह से मिल कर एक आवेदन दिया, जिसमें बिजली विभाग द्वारा गलत बिल भेजने की शिकायत की. बताया कि विभाग द्वारा चार वर्ष पूर्व पोल, तार व ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. विभाग द्वारा अब तक बिजली की आपूर्ति तो नहीं नहीं की गयी, पर लगातार बिल जरूर भेजा जाता रहा है. ग्रामीणों ने डीएम से बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत कार्यपालक अभियंता से की गयी है, पर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका. आवेदन देने वालों में मो शफीक, मो बसीर, लक्ष्मण सिंह, भिखारी साह, मनोज साह, देवेंद्र कुमार, बैजू ठाकुर, दामोदर ठाकुर, राजेंद्र साह, नंद किशोर साह, चुल्हाई सहनी व जिबरइल आलम समेत करीब चार दर्जन लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >