अरुण बने प्रेरक संघ के कोर कमेटी के अध्यक्ष

सीतामढ़ी : जिला प्रेरक संघ की बैठक ललित आश्रम के कर्पूरी दर्शन केंद्र परिसर में हुई. मौके पर सर्वसम्मति के बाद प्रदेश अध्यक्ष राम पुकार ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कोर कमेटी का गठन किया गया व मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. अरुण कुमार को जिलाध्यक्ष, दिनेश राय को सचिव, अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, […]

सीतामढ़ी : जिला प्रेरक संघ की बैठक ललित आश्रम के कर्पूरी दर्शन केंद्र परिसर में हुई. मौके पर सर्वसम्मति के बाद प्रदेश अध्यक्ष राम पुकार ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कोर कमेटी का गठन किया गया व मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. अरुण कुमार को जिलाध्यक्ष, दिनेश राय को सचिव, अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, मो हुमैद अंसारी को मुख्य प्रवक्ता, रूदल राम को संयोजक, राजकिशोर महतो को संरक्षक, कामिनी कुमारी को महासचिव, दिलचंद महतो को रण नीतिकार व विनोद नायक को सूचना व प्रसारण कर्मी बनाया गया. मौके पर राम बरन सिंह, किशोर कुमार, मो नसुरूद्दीन, विमलेश कुमार, अंबिका कुमारी, विश्वनाथ साह, किरण ठाकुर, महेंद्र पासवान, रघुवीर महतो, मधु कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >