फोटो नंबर- 11 सड़क जाम किये बच्चे व अभिभावक पुपरी : पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल राशि को ले मंगलवार को मध्य विद्यालय मौला नगर उर्दू व उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौला नगर उर्दू के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने सीतामढ़ी-पुपरी मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया. विद्यालय के छात्र मो उस्मान, बिजेश कुमार, नीतीश कुमार, सुजीत कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार, चांदनी कुमारी, असगरी खातून, निकहत परवीन, अभिभावक गगनदेव राय, राकेश पाठक व राजदेव राय समेत अन्य ने बताया कि शिक्षकों के मनमानी के चलते वे परेशान हैं. शिक्षक अपने मरजी से स्कूल आते हैं और हाजिरी बना कर चले जाते हैं. राशि उपलब्ध रहने के बावजूद छात्रवृत्ति, पोशाक व साइकिल योजना की राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है. — तीन घंटे बाद हटा जाम करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह, डीसीएलआर सुनील कुमार पांडेय, बीडीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार व दारोगा नितेश कुमार, सशस्त्र बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया. एसडीओ ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर राशि वितरण शुरू करा दिया जायेगा. वहीं प्रधान शिक्षक खुर्शीद आलम ने बताया कि अब तक सिर्फ पिछड़ी जाति के छात्राओं के लिए राशि उपलब्ध हो पायी है. अन्य योजनाओं की राशि अब तक उपलब्ध नहीं हो पायी है. बैंक एडवाइज गया हुआ है. राशि आते ही वितरण शुरू किया जायेगा.
पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल राशि को सड़क जाम
फोटो नंबर- 11 सड़क जाम किये बच्चे व अभिभावक पुपरी : पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल राशि को ले मंगलवार को मध्य विद्यालय मौला नगर उर्दू व उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौला नगर उर्दू के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने सीतामढ़ी-पुपरी मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया. विद्यालय के छात्र मो उस्मान, बिजेश कुमार, नीतीश कुमार, सुजीत […]
