हर हाल में 25 को हीं करें प्रतिमा विर्जन

सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. एसडीओ युनूस अंसारी व बीडीओ अनवार अहमद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों का जायजा लिया. दोनों अधिकारी प्रखंड के मदनपुर पंचायत भवन, मदनपुर राजपूत टोला, देमा टोला, पमरा पुल, देमा गांव, धोधनी व परसौनी समेत […]

सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. एसडीओ युनूस अंसारी व बीडीओ अनवार अहमद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों का जायजा लिया. दोनों अधिकारी प्रखंड के मदनपुर पंचायत भवन, मदनपुर राजपूत टोला, देमा टोला, पमरा पुल, देमा गांव, धोधनी व परसौनी समेत अन्य पूजा स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण पूजा करने की अपील की गयी. साथ ही कोई उपद्रव न करने व डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाने की कड़ी चेतावनी दी. पूजा समितियों को 25 जनवरी को हर हाल में प्रतिमा का विसर्जन कर लेने को कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >