सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका

फोटो नंबर-47 लोगों को समझाते विधायक प्रतिनिधि परसौनी : प्रखंड की गिसारा पंचायत के हरपुर सारी गांव से कुटीर टोला तक कराये जा रहे सड़क निर्माण को दो गुटों के लोगों ने रोक दिया. एक गुट का कहना था कि पूरब दिशा से सड़क का निर्माण हो तो दूसरा गुट पश्चिम दिशा से निर्माण कराने […]

फोटो नंबर-47 लोगों को समझाते विधायक प्रतिनिधि परसौनी : प्रखंड की गिसारा पंचायत के हरपुर सारी गांव से कुटीर टोला तक कराये जा रहे सड़क निर्माण को दो गुटों के लोगों ने रोक दिया. एक गुट का कहना था कि पूरब दिशा से सड़क का निर्माण हो तो दूसरा गुट पश्चिम दिशा से निर्माण कराने की बात कह रहा था. संवेदक ने इसकी सूचना सहायक अभियंता राजेंद्र भगत को दी. अभियंता मौके पर पहुंचे तो लोगों ने सड़क निर्माण शुरू नहीं करने देने की बात कही. तब सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि राणा रंधीर सिंह चौहान पहुंचे. श्री चौहान ने प्राक्कलन देखा और ग्रामीणों को कार्य होने देने को कहा. कहा कि शेष भाग के काम की विभाग से स्वीकृति दिला कर शीघ्र कराया जायेगा. उनकी बात से दोनों गुट के लोग संतुष्ट हो गये और काम होने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >