टेंपो चालकों के खिलाफ सड़क जाम

चोरौत : टेंपो चालकों के मनमानी के खिलाफ लोगों ने यदूपट्टी में दुर्गा चौक के समीप एनएच-104 को करीब दो घंटे तक जाम रखा. जाम का नेतृत्व प्रमुख संजय कुमार ठाकुर कर रहे थे. श्री ठाकुर ने बताया कि टेंपो चालक अधिक भाड़ा की वसूली करते है. वही चालकों द्वारा यात्रियों को जहां-तहां उतार दिया […]

चोरौत : टेंपो चालकों के मनमानी के खिलाफ लोगों ने यदूपट्टी में दुर्गा चौक के समीप एनएच-104 को करीब दो घंटे तक जाम रखा. जाम का नेतृत्व प्रमुख संजय कुमार ठाकुर कर रहे थे. श्री ठाकुर ने बताया कि टेंपो चालक अधिक भाड़ा की वसूली करते है. वही चालकों द्वारा यात्रियों को जहां-तहां उतार दिया जाता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. मौके पर पहुंचे बीडीओ भोला प्रसाद सिंह ने टेंपो चालक व ओपी प्रभारी बीएम राम से वार्ता कर जाम को समाप्त कराया. मौके पर शत्रुघ्न चौधरी, लाल बाबू ठाकुर, रंजेश कुमार, दिलीप चौधरी व जय प्रकाश समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >