फोटो-37 जब्त सामान के साथ एसएसबी जवानबैरगनिया . एसएसबी के जवानों ने सोमवार की सुबह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या-344/7(सिंदुरिया) के पास से तस्करी का 19 बोरा प्रतिबंधित खैनी जब्त किया है. कुहासे का लाभ उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे. जब्त खैनी को स्थानीय सीमा शुल्क विभाग के हवाले किया गया है. कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे स्थानीय एसएसबी के सब इंस्पेक्टर आजाद गौतम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में खैनी का खेप नेपाल भेजा जा रहा है. उक्त सूचना पर बॉर्डर की नाकेबंदी की गयी. जवानों को अपनी ओर आते देख तस्कर खैनी का बोरा छोड़ कर भाग खड़े हुए. कार्रवाई में हेड कांस्टेबुल कुलदीप कुमार, अजीत सिंह समेत अन्य जवान शामिल थे.
तस्करी का 19 बोरा खैनी जब्त
फोटो-37 जब्त सामान के साथ एसएसबी जवानबैरगनिया . एसएसबी के जवानों ने सोमवार की सुबह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या-344/7(सिंदुरिया) के पास से तस्करी का 19 बोरा प्रतिबंधित खैनी जब्त किया है. कुहासे का लाभ उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे. जब्त खैनी को स्थानीय सीमा शुल्क विभाग के हवाले किया गया है. कार्रवाई […]
