मांस-मछली के होटलों में छापेमारी

फोटो-43 इस्टू हाउस में छापेमारी करते एसडीओसीतामढ़ी : सदर एसडीओ संजीव कुमार ने रविवार की शाम सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय के साथ नगर के विभिन्न मांस-मछली के होटल में छापेमारी किया. अचानक छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अवैध रुप से संचालित होटलों के शटर गिरने लगे. होटल में बैठ कर […]

फोटो-43 इस्टू हाउस में छापेमारी करते एसडीओसीतामढ़ी : सदर एसडीओ संजीव कुमार ने रविवार की शाम सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय के साथ नगर के विभिन्न मांस-मछली के होटल में छापेमारी किया. अचानक छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अवैध रुप से संचालित होटलों के शटर गिरने लगे. होटल में बैठ कर शराब का चस्का ले रहे लोग गिरते पड़ते भाग खड़े हुए. प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम नगर के सिनेमा रोड, गोशाला चौक, जानकी स्थान, रीगा रोड, बाइपास रोड, कोट बाजार समेत अन्य कई होटलों में छापेमारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान संवाद प्रेषण तक अधिकारियों को कुछ खास हाथ नहीं लगा है. मालूम हो कि नगर में विधि-व्यवस्था को लेकर इन दिनों में पुलिस विशेष अभियान चला रही है. असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार वाहन चेकिंग भी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >