छोटे-छोटे मामलो को समाज में ही निबटाये

फोटो नंबर-31 मौजूद न्यायिक अधिकारी व अन्य परसौनी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड की कठौर पंचायत में रविवार को मुखिया ज्योतिनारायण पांडेय की अध्यक्षता मेें विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी पंकज कुमार लाल ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के साथ ही […]

फोटो नंबर-31 मौजूद न्यायिक अधिकारी व अन्य परसौनी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड की कठौर पंचायत में रविवार को मुखिया ज्योतिनारायण पांडेय की अध्यक्षता मेें विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी पंकज कुमार लाल ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के साथ ही भ्रूण हत्या से दूर रहने की नसीहत दी और समाज के लिए इसे कलंक बताया. भ्रूण हत्या कानूनन अपराध है, इसकी भी जानकारी दी. घरों में शौचालय का निर्माण कराने की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि छोटे-छोटे मामलों को सामाजिक स्तर पर ही निबटा लेना चाहिए. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रदेव पांडेय, अधिवक्ता सरोज कुमार, कर्मी राकेश कुमार व भाजपा कार्यकर्ता शत्रुघ्न पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >