महिला के खाते से निकला 50 हजार रुपये

रून्नीसैदपुर : साइबर क्राइम के तहत एक महिला को निशाना बनाते हुए बैंक से 50 हजार की फर्जी निकासी की गयी है. घटना को लेकर प्रखंड मुख्यालय निवासी गुड्डू सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. बतायी है कि गत 28 दिसंबर को उसके मोबाइल […]

रून्नीसैदपुर : साइबर क्राइम के तहत एक महिला को निशाना बनाते हुए बैंक से 50 हजार की फर्जी निकासी की गयी है. घटना को लेकर प्रखंड मुख्यालय निवासी गुड्डू सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. बतायी है कि गत 28 दिसंबर को उसके मोबाइल पर फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक अधिकारी बताते हुए एकाउंट नंबर व एटीएम का पीन नंबर पूछा. पहले वह नहीं बतायी, धमकी देने पर बता दी. 14 जनवरी को वह बैंक रुपये निकालने गयी, तो पता चला कि उसके खाता से 50 हजार की निकासी की गयी है. मात्र तीन रुपया शेष रह गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >