विद्यालयों में बालिकाओं की संख्या बढ़ी : मंत्री

फोटो नंबर-21, राशि वितरण समारोह में मंत्री व अन्यपुपरी : सुशासन की सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा उठा है. काफी संख्या में बालिकाएं विद्यालय पहुंच रही है. खासतौर पर अल्पसंख्यक परिवारों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आयी है. नतीजा सामने है कि बालकों की अपेक्षा विद्यालय में लड़कियां बेहतर कर रही है. […]

फोटो नंबर-21, राशि वितरण समारोह में मंत्री व अन्यपुपरी : सुशासन की सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा उठा है. काफी संख्या में बालिकाएं विद्यालय पहुंच रही है. खासतौर पर अल्पसंख्यक परिवारों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आयी है. नतीजा सामने है कि बालकों की अपेक्षा विद्यालय में लड़कियां बेहतर कर रही है. उक्त बाते बिहार सरकार के मंत्री शाहिद अली खान ने प्रखंड के मदरसा इसलामिया रामपुर खुर्द में मुख्यमंत्री साइकिल योजना व पोशाक योजना की राशि वितरण करने के दौरान कही. कहा कि क्षेत्र में तकनीकी उच्च शिक्षा के लिए पॉलिटेकनिक कॉलेज खोला जा रहा है. सैकड़ों छात्रा को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है. यह क्षेत्र बुद्धिजीवियों का रहा है. मंत्री श्री खान ने छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर उच्च अंक लाने की नसीहत दी. ताकि प्रोत्साहन राशि का लाभ उन्हें मिल सके. समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया ज्याउर रहमान ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया शादिक हुसैन व इलियास खां समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >