सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड के बबुरवन पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला व पकडि़या गांव के ग्रामीणों ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है. कहा है कि वार्ड नंबर-चार, खाता संख्या-336 बिहार सरकार का है. इस पर रामनंदन राय व दिनेश राय ने निजी मकान बना रहे हंै. दोनों उक्त जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं. इस कारण हरिजन टोला के लोगों को कठिनाई उत्पन्न हो रही है. दोनों ने अपनी ओर के रोड का सोलिंग भी उखाड़ लिया है. जिससे रोड की चौड़ाई भी काफी कम हो गयी है. ग्रामीणों को कहना है कि गत 24 सितंबर 2014 को सीओ एक आवेदन देकर शिकायत की गयी थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई.
जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग
सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड के बबुरवन पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला व पकडि़या गांव के ग्रामीणों ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है. कहा है कि वार्ड नंबर-चार, खाता संख्या-336 बिहार सरकार का है. इस पर रामनंदन राय व दिनेश राय ने निजी मकान बना रहे […]
