पल्स पोलियो को लेकर जागरूकता रैली

सीतामढ़ी : भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के जिला इकाई ने बाजपट्टी प्रखंड अंतर्गत हरपुरवा पंचायत के भगवानपुर चौबे टोल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो पर जागरूकता रैली निकाली. रैली को मुखिया वंशलाल भगत, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो जुही, समाजसेवी महेश पासवान, आंगनबाड़ी सेविका मीना कुमारी, पुष्पा कुमारी ने संयुक्त रूप […]

सीतामढ़ी : भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के जिला इकाई ने बाजपट्टी प्रखंड अंतर्गत हरपुरवा पंचायत के भगवानपुर चौबे टोल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो पर जागरूकता रैली निकाली. रैली को मुखिया वंशलाल भगत, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो जुही, समाजसेवी महेश पासवान, आंगनबाड़ी सेविका मीना कुमारी, पुष्पा कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिचर्चा का भी आयोजन किया. मौके पर महेश पासवान, मो जुही, कपील पासवान, मीना कुमारी, पुष्पा कुमारी व रेणू कुमारी समेत अन्य ने विचारों को व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >