संवेदक की मनमानी के खिलाफ सड़क जाम

फोटो नंबर-7 सड़क जाम किये लोग पुपरी : प्रखंड की गाढ़ा पंचायत के बेलमोहन हलिम टोला में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. संवेदक द्वारा श्मशान से मिट्टी की कटाई कर सड़क पर डाला जा रहा है. इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया था. करीब एक घंटे […]

फोटो नंबर-7 सड़क जाम किये लोग पुपरी : प्रखंड की गाढ़ा पंचायत के बेलमोहन हलिम टोला में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. संवेदक द्वारा श्मशान से मिट्टी की कटाई कर सड़क पर डाला जा रहा है. इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया था. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलते ही सीओ ओमप्रकाश व अवर निरीक्षक नितेश कुमार मौके पर पहुंचे. इसी दौरान एक विशेष समुदाय के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी. बाद में यह बात सामने आयी कि संवेदक का आदमी होने की गलतफहमी में उक्त युवक की पिटाई कर दी गयी, जबकि वह सड़क होकर अपने घर जा रहा था. सीओ ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत करा दिया. वही संवेदक के प्रतिनिधि को बाहर से मिट्टी लाकर सड़क पर डालने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >