392 नि:शक्त बच्चो की हुई जांच

फोटो नंबर-26 जांच करते चिकित्सक पुपरी/चोरौत : पुपरी बीआरसी परिसर में शिविर लगा कर विकलांग बच्चो की जांच की गयी. प्राथमिक, मध्य विद्यालय व हाइस्कूल के 75 छात्रों की जांच की गयी. शारीरिक रूप से विकलांग 31, श्रवण बाधित को एक व नेत्र रोग को ले 11 बच्चो का चयन प्रमाण-पत्र देने के लिए किया […]

फोटो नंबर-26 जांच करते चिकित्सक पुपरी/चोरौत : पुपरी बीआरसी परिसर में शिविर लगा कर विकलांग बच्चो की जांच की गयी. प्राथमिक, मध्य विद्यालय व हाइस्कूल के 75 छात्रों की जांच की गयी. शारीरिक रूप से विकलांग 31, श्रवण बाधित को एक व नेत्र रोग को ले 11 बच्चो का चयन प्रमाण-पत्र देने के लिए किया गया. डा कुमार मनीष, डा मनोज कुमार, डा आशुतोष कुमार व डा रमेश पटेल ने विकलांग बच्चो की जांच की. मौके पर हरिशंकर राय, सुजीत कुमार, अशोक कुमार मिश्र, अख्तर आलम, गायत्री कुमारी व संजय भारती भी मौजूद थे. इधर, चोरौत प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में चोरौत पूर्वी समेत चार पंचायतों के स्कूलों के 317 निश:क्त बच्चो की जांच की गयी. डा एके चौधरी, डा राजेश कुमार ने प्रभात रंजन, मदन कुमार व पूर्णेंदू कुमार की मदद से जांच की. मौके पर बीडीओ भोला प्रसाद सिंह, मुखिया कुंदन कुमार, विशुनदेव राय, सरपंच कमल किशोर पाठक, पंचायत सचिव गजेंद्र यादव व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद हाथी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >