फोटो-13 बैठक के लिए जाते उप प्रमुख व अन्यसोनबरसा : स्थानीय मुखिया संघ की एक बैठक शुक्रवार को उप प्रमुख अहिराज शैलेंद्र भूषण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में बढ़ते आपराधिक घटनाओं खास कर जनप्रतिनिधियों पर हमले की तीव्र निंदा की गयी. साथ हीं सोनबरसा पंचायत के मुखिया संजय कुमार पर किये गये जानलेवा हमले पर दु:ख प्रकट किया गया. बैठक में उपस्थित मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. आये दिन जनप्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं तथा उन्हें धमकी मिल रही है. मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल झा को भी अपराधियों से धमकी मिली है. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा नहीं मिली तो आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से बीडीओ एवं थानाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा. बैठक में मुखिया मो हबीबुर्रहमान उर्फ मुंशी जी, किरण कुमारी, अनिता देवी, रामायण मंडल, लाल बाबू मंडल, प्रमीला देवी, देवन साह, गजाधर साह, तारा देवी, अमीरी पासवान, पंसस राज करण राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा नहीं तो आंदोलन
फोटो-13 बैठक के लिए जाते उप प्रमुख व अन्यसोनबरसा : स्थानीय मुखिया संघ की एक बैठक शुक्रवार को उप प्रमुख अहिराज शैलेंद्र भूषण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में बढ़ते आपराधिक घटनाओं खास कर जनप्रतिनिधियों पर हमले की तीव्र निंदा की गयी. साथ हीं सोनबरसा पंचायत के मुखिया संजय कुमार पर […]
