पांच बच्चे रामकृष्ण के लिए चयनित

फोटो नंबर-10, चयनित बच्चों को पुरस्कृत करते निदेशक सीतामढ़ी : आर्या प्रिपेरेटरी स्कूल के पांच बच्चे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर के लिए चयनित हुए हैं. चयनित होने वाले बच्चों में मीनापुर बलहा निवासी व्यवसायी नवल किशोर साह के पुत्र कुंदन कुमार, राजोपट्टी निवासी सह शिक्षक मो मिसबाहुल हक के पुत्र नबील मिसबाह, बैरगनिया निवासी हरदेव […]

फोटो नंबर-10, चयनित बच्चों को पुरस्कृत करते निदेशक सीतामढ़ी : आर्या प्रिपेरेटरी स्कूल के पांच बच्चे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर के लिए चयनित हुए हैं. चयनित होने वाले बच्चों में मीनापुर बलहा निवासी व्यवसायी नवल किशोर साह के पुत्र कुंदन कुमार, राजोपट्टी निवासी सह शिक्षक मो मिसबाहुल हक के पुत्र नबील मिसबाह, बैरगनिया निवासी हरदेव नारायण प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार, रामगढ़वा पूर्वी चंपारण निवासी शैलेंद्र कुमार के पुत्र आदित्य राज व सहरसा निवासी आदित्य कुमार कुमार के पुत्र रवि शेखर के नाम शामिल हैं. चयनित बच्चों को विद्यालय के निदेशक संजीत कुमार झा ने सम्मानित किया. श्री झा ने चयनित बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित झा, राजीव कुमार, राजेश झा, आरपी सिंह, रौशन झा, अमरेश कुमार व संजीव मिश्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >