फौजी समेत पांच से लूट

सुप्पी-सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग और जमला पुनर्वास बांध के समीप मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने फौजी समेत पांच लोगों से मोबाइल और रुपये छीन लिए. अपराधियों ने सभी राहगीरों की जम कर पिटाई भी की. पीड़ित लोगों ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रसलपुर गांव […]

सुप्पी-सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग और जमला पुनर्वास बांध के समीप मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने फौजी समेत पांच लोगों से मोबाइल और रुपये छीन लिए. अपराधियों ने सभी राहगीरों की जम कर पिटाई भी की.
पीड़ित लोगों ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रसलपुर गांव निवासी दूध विक्रेता सुशील झा से नगद 20 हजार एवं मोबाइल, बसबीट्टा निवासी फौजी मुकुल झा से मोबाइल और 12 सौ रुपये, बड़हरवा टोला निवासी शिवजी महतो से 10 हजार रुपये व मोबाइल, भतीजा संजय महतो से चार हजार रुपया नगद व मोबाइल तथा बड़हरवा पुनर्वास पश्चिम टोला निवासी लक्ष्मण पासवान से टॉर्च एवं मोबाइल छीन लिया.
अपराधियों ने फौजी श्री झा से उनकी होंडा साइन बाइक भी छीन ली थी. हल्ला करने पर जब ग्रामीण जुटे तो अपराधियों ने बाइक छोड़ दी. प्रभारी थानाध्यक्ष राम स्वार्थ पासवान ने बताया कि सूचना मिली है, वह इसकी छानबीन कर रहे हैं. राहगीरों से लूटपाट की घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >