263 बोतल शराब व साइकिल जब्त, तस्कर फरार

एसएसबी जवानों ने सोमवार की रात पिलर संख्या 303/20 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 263 बोतल देसी-विदेशी शराब लदी एक साइकिल को जब्त कर लिया.

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने सोमवार की रात पिलर संख्या 303/20 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 263 बोतल देसी-विदेशी शराब लदी एक साइकिल को जब्त कर लिया. जबकि तस्कर शराब लदी साइकिल को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. एसएसबी के मुख्य आरक्षी सामान्य पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जब्त की गयी 300 एमएल का 240 बोतल देसी व 180 एमएल का 23 बोतल विदेशी शराब व साइकिल को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है. वाहन चेकिंग अभियान जारी, कटा 11 हजार का चालान सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 11 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. जुर्माना से बचने के लिए कई बाइक चालक मार्ग बदलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >