Sitamarhi : जॉब कैंप में 20 शिक्षित बेरोजगारों का सेल्स एक्सक्यूटिव पद पर सेलेक्शन

बजाज एलायंज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक की अध्यक्षता में किया गया.

Sitamarhi : सीतामढ़ी. बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में स्थानीय जिला नियोजनालय में शनिवार को बजाज एलायंज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक की अध्यक्षता में किया गया. कंपनी के प्रतिनिधि कुमार जितेंद्र द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को जॉब संबंधी कार्य, कार्यस्थल, वेतन, भत्ते, प्रशिक्षण एवं कंपनी के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कंपनी द्वारा बताया गया यह जॉब जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर के रूप में है. कंपनी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया. यंग प्रोफेशनल अमन कुमार द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को उनके कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होनें बताया की राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा निजी क्षेत्रों में भी एनएपीएस अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार ले सकते हैं. जिला कौशल प्रबंधक द्वारा आवेदकों को बताया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदकों को तीन महीने का केवाइपी कोर्स कराया जाता है, जिससे अभ्यर्थि कंप्यूटर के कोर्स में प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर द्वारा कहीं भी रोजगार ले सकते हैं. इस कार्यक्रम द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाता है, जिससे उनको रोजगार मिल सके. इस जॉब कैंप में 70 आवेदकों ने भाग लिया. कंपनी द्वारा कुल 66 बॉयोडाटा प्राप्त किया गया. बाद में कंपनी द्वारा कुल 20 आवेदकों का शॉर्टलिस्ट सेल्स एक्सक्यूटिव के पद पर चयन के लिये किया गया. जॉब कैंप के सफल संचालन में उच्चवर्गीय लिपिक पूनम कुमारी, यंग प्रोफेशनल अमन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक कुमार रितुराज, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश कुमार, कार्यालय परिचारी सचिन कुमार, शिवशंकर प्रसाद, राजकिशोर कुमार, अजय कुमार, पप्पु कुमार तथा जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >