190 शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 दिन की ट्रेनिंग, फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य, पहले और आखिरी दिन होगा टेस्ट

सीतामढ़ी जिले के 190 शिक्षकों को 5 दिनों के विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है. यह प्रशिक्षण डायट डुमरा में 13 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा. प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समय पर उपस्थिति और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य होगा.

Sitamarhi Teachers Training: सीतामढ़ी जिले के 190 शिक्षक और शिक्षिकाओं को पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है. यह प्रशिक्षण 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित होगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष के माध्यम से कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूची जारी की गई है. सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) ने चयनित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं.

डायट डुमरा में होगा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट (DIET), डुमरा में आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान सभी चयनित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. प्रशिक्षण की शुरुआत प्री-टेस्ट से होगी, जबकि अंतिम दिन पोस्ट-टेस्ट आयोजित किया जाएगा. दोनों परीक्षाओं में शामिल होना सभी प्रतिभागियों के लिए जरूरी रहेगा.

शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड तय

प्रशिक्षण के लिए विभाग ने ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है.

  • शिक्षकों को पैंट, शर्ट और टाई पहनकर आना होगा.
  • शिक्षिकाओं को सलवार-कुर्ता या साड़ी पहनना अनिवार्य होगा.
  • पीटी और योग सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को सफेद या नीले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहननी होगी.

प्रशिक्षण के लिए जारी हुए अन्य निर्देश

डीपीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन का पूरी तरह पालन किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को समय पर उपस्थित रहना होगा और निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य होगा.

नवजात शिशु को प्रशिक्षण कक्ष में ले जाने पर रोक

विभाग ने एक विशेष निर्देश भी जारी किया है. इसके अनुसार, कोई भी शिक्षिका नवजात शिशु की देखभाल के लिए किसी अन्य व्यक्ति को प्रशिक्षण स्थल पर साथ नहीं लाएंगी. साथ ही नवजात शिशु को प्रशिक्षण कक्ष के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों का ट्रांसफर, बेलसंड को मिले नए SDO, जिले में नए DTO की नियुक्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >