पुपरी में 60 दिन में 19 बाइक चोरी

क्षेत्र मं चोरी व छिनतई की बढ़ती घटनाओं से लोग रात को आराम और चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं.

पुपरी. क्षेत्र मं चोरी व छिनतई की बढ़ती घटनाओं से लोग रात को आराम और चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं. बैंकों से राशि की निकासी के बाद घर पहुंचने तक लोगों को डर बना रहता है. पिछले दो महीने में ही 19 बाइक की चोरी हो चुकी है. दो घरों से ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी है. एक छिनतई व एक बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी की घटनाएं घट चुकी है. बीते नौ मार्च को थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदन गांव निवासी रिजवान अंसारी व 12 मार्च को नगर के डाॅ ओमप्रकाश के क्लिनिक के समीप से नवादा निवासी राजीव कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी. 18 मार्च को नगर के सिंगियाही रोड से मोरसंड निवासी रंजीत कुमार, 20 मार्च को हरदिया गांव स्थित महावीरी झंडा परिसर से पुपरी निवासी निखिल कुमार की, 24 मार्च को पुपरी गांव निवासी मो सरफराज आलम की व 28 मार्च को हरदिया गांव स्थित महावीरी झंडा परिसर से ही जाले थाना क्षेत्र के मनमा निवासी भिक्षानंद कुमार की, दो अप्रैल को नगर के विद्यापति चौक के समीप से हरदिया निवासी राकेश कुमार की बाइक समेत 19 लोगों की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है. वहीं, हरदिया गांव के नीरज मिश्रा के मकान का ताला तोड़कर करीब आठ लाख मूल्य के आभूषण व अन्य संपत्ति की चोरी कर ली गयी. चैनपुरा गांव के दशरथ राय के घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. नौ मार्च को एसबीआई एटीएम के समीप से बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये लड़ा लिये गये. 22 मार्च को पुपरी-सीतामढ़ी रोड में बछारपुर कब्रिस्तान के समीप से तीन अपराधियों द्वारा चाकू से हमले कर मौलानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मो इम्तियाज हुसैन से 18 हजार रुपये छील लिये गये. पुलिस दो बाइक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर सकी है. शेष किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >