1800 बोतल शराब व पांच बाइक जब्त, तस्कर फरार

रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1800 बोतल देसी शराब व पांच बाइक को जब्त कर लिया.

सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1800 बोतल देसी शराब व पांच बाइक को जब्त कर लिया. जबकि पुलिस की गश्ती वाहन को देखते ही तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि जयराम तिवारी के नेतृत्व में मलाही गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर 900 बोतल शराब लदी तीन बाइक जबकि प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समीप एसएच 87 पर 900 बोतल शराब लदी दो बाइक को जब्त की गयी. 900 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के बलहा मनोरथ चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 900 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी संतोष कुमार एवं फेकू कुमार के रुप में की गयी है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >