1575 लीटर नेपाली सौंफी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सहियारा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सिंगरहिया चौक एनएच 77 के पास पिकअप वैन से 1575 लीटर नेपाली सौंफी शराब जब्त किया है.

बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सिंगरहिया चौक एनएच 77 के पास पिकअप वैन से 1575 लीटर नेपाली सौंफी शराब जब्त किया है. साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी चंद्रकिशोर महतो के पुत्र शिजू कुमार एवं राम एकबाल महतो के पुत्र दीपू कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 75 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सुप्पी. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की रात बड़हरवा गांव में छापेमारी कर नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रौशन कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 75 बोतल शराब बरामद किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >