कुम्मा चौक जाम कर किया प्रदर्शन

मृतक परसा गांव के स्व मो अलाउद्दीन दरजी का था पुत्र बहन की शादी में शरीक होने आया था हजरत सुरसंड : थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के सरेह में शुक्रवार की अहले सुबह एक युवक का शव गेहूं की खेत से बरामद हुआ. शव की पहचान मरुकी पंचायत के परसा गांव के वार्ड संख्या […]

मृतक परसा गांव के स्व मो अलाउद्दीन दरजी का था पुत्र

बहन की शादी में शरीक होने आया था हजरत

सुरसंड : थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के सरेह में शुक्रवार की अहले सुबह एक युवक का शव गेहूं की खेत से बरामद हुआ. शव की पहचान मरुकी पंचायत के परसा गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व मो अलाउद्दीन दरजी के पुत्र हजरत दरजी (20 वर्ष) के रूप में हुई है.

शव की सूचना पर वहां ग्रामीणों समेत आसपास के सैकड़ों महिला पुरुष की भीड़ जमा हो गयी. पंचायत के मुखिया राजेश कुमार द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दूरभाष पर दी गयी. सूचना मिलते ही थानाघ्यक्ष भोला कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर फारुक हुसैन, दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया.

इधर घटना से गुस्साए लोगों ने कुम्मा चौक स्थित गुदरी बाजार के समीप एनएच 104 पर बांस बल्ला लगाकर व टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया. पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की गयी. इस दौरान एनएच 104 व कुम्मा से बाजपट्टी जानेवाली सड़क पर करीब एक घंटा तक यातायात अवरुद्ध रहा.

यातायात अवरुद्ध होने से दोनों सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समझाने बुझाने के बाद यातायात सुचारू हुआ. वहीं बीडीओ मो यूनुस सलीम ने मौके पर पहुंचकर पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार व मुखिया राजेश कुमार ने कबीर अंत्येष्टि के तहत 35 सौ रुपये देने की घोषणा की.

परिजन ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. वह लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है. आगामी 10 फरवरी को उसके बहन की बरात रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव से आनेवाली थी. वह बहन की शादी में शरीक होने के लिए एक सप्ताह पूर्व लुधियाना से घर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >