दो गुटों के बीच विवाद में महिला समेत तीन जख्मी

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र वार्ड नंबर 24 पायल होटल के पास परिवारिक विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान स्थानीय निवासी नूतन देवी, मदन साह व संगीता देवी के रूप में की गयी है. दोनों गुटों ने ओपी पुलिस को अलग-अलग […]

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र वार्ड नंबर 24 पायल होटल के पास परिवारिक विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान स्थानीय निवासी नूतन देवी, मदन साह व संगीता देवी के रूप में की गयी है.

दोनों गुटों ने ओपी पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिया. पीड़िता अशोक साह की पत्नी नूतन देवी ने ओपी पुलिस को दिये आवेदन में जेठ मदन साह व उसकी पत्नी संगीता देवी को आरोपित किया है. कहा कि पति ठेकेदार होने के कारण हमेशा बाहर रहते हैं.

इसी का फायदा उठाकर आरोपी नौ जनवरी 2020 को घर में घुसकर मारपीट करने लगा. 11 वर्षीया पुत्री के चिल्लाने पर जब आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर जान बची.

वहीं दूसरे गुट से मदन साह ने अपने आवेदन में भाई अशोक साह व उसकी पत्नी नूतन देवी को आरोपित किया है. कहा कि 27 दिसंबर 2019 को आरोपित रात के 12 बजे के करीब दरवाजे पर आकर गाली देने लगा. जब इस बात का विरोध किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने दोनों गुटों के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >