किराना दुकान का शटर तोड़ दो लाख की चोरी

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के डुमरा रोड स्थित ओरियंटल मवि के समीप साहु किराना एवं जेनरल स्टोर्स नामक दुकान में रविवार की देर रात चोरी हो गयी. अज्ञात चोरों ने पहले दुकान के शटर के रॉड को तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश कर नौ हजार नगद समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की […]

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के डुमरा रोड स्थित ओरियंटल मवि के समीप साहु किराना एवं जेनरल स्टोर्स नामक दुकान में रविवार की देर रात चोरी हो गयी.

अज्ञात चोरों ने पहले दुकान के शटर के रॉड को तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश कर नौ हजार नगद समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बेलाही नीलकंठ निवासी बैधनाथ साह ने ओपी पुलिस को आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया कि रविवार की देर शाम दुकान बंद कर वह शहर के रामपदार्थ नगर स्थित अपने किराये के मकान में सोने चला गया.
जब सुबह दुकान खोलने आया तो देखा, दुकान का शटर में लगाया रॉड टूटा पड़ा था और दुकान से नगद समेत दो लाख 25 हजार का सामान गायब था. पुलिस ने बताया कि पीड़िति द्वारा प्राप्त आवेदन पर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >