छापेमारी में मेहसौल से शातिर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

एसपी की ओर से गठित विशेष टास्क फोर्स को मिली सफलता देसी लोडेड कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद हत्या व पेट्रोल पंप लूट कांड में स्वीकार की अपनी संलिप्तता सीतामढ़ी : विशेष टास्क फोर्स ने शहर में लूट की बड़ी घटना की साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर […]

एसपी की ओर से गठित विशेष टास्क फोर्स को मिली सफलता

देसी लोडेड कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद
हत्या व पेट्रोल पंप लूट कांड में स्वीकार की अपनी संलिप्तता
सीतामढ़ी : विशेष टास्क फोर्स ने शहर में लूट की बड़ी घटना की साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर व मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार की रात नाहर चौक में छापेमारी कर शातिर आदित्य कुमार उर्फ बेलवा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
वह जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी सूर्यनारायण ठाकुर का पुत्र है. अन्य दो बदमाशों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग योगिया मठ निवासी हरनाथ मंडल का पुत्र विशाल कुमार एवं औराई थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी राधेश्याम मंडल का पुत्र राजेश कुमार उर्फ बिट्टू के रुप में की गयी है.
इन बदमाशों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, प्वाइंट थ्री फिफ्टीन का जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल एवं लाल व काला रंग का एक बाइक बरामद किया गया है. सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि तकनीकी टीम के माध्यम से मेहसौल ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा नाहर चौक पर किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
ओपी प्रभारी के द्वारा उक्त सूचना से वरीय पदाधकारियों को अवगत कराते हुए सहायक दारोगा देवकुमार सिंह पासवान व सशस्त्र बल को साथ लेकर छापेमारी की. पुलिस को देखकर कुछ अपराधकर्मी भागने लगे, जिसमें उक्त तीनों बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में आदित्य कुमार उर्फ बेलवा ने सुरसंड थाना क्षेत्र में मनीष कुमार की हत्या की बात को स्वीकार किया है. कहा है कि अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त हत्या को अंजाम दिया था.
इस मामले में वह जेल भी गया था. इसके अलावा 31 अक्तूबर 2019 को बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बोहा चौक के आगे रतवारा रोड में पेट्रोल पंप के नोजल मैन को गोली मारकर कैश लूट मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. एसडीपीओ ने बताया कि इन बदमाशों का सरगना सत्यम कुमार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है. इन बदमाशों की गिरफ्तारी से अन्य खुलासा भी हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >