मुखिया ने किया चचरी पुल का उद्घाटन

बेलसंड : प्रखंड के बागमती नदी में चंदौली घाट पर जन सहयोग से नवनिर्मित चचरी पुल का उद्घाटन पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को फीता काट कर किया. यह चचरी पुल बाढ़ के दिनों को छोड़ कर पूरे साल भर क्षेत्र के डुमरा, नुनौरा, दरियापुर, मौलानगर, हसौर समेत दर्जनों गांवों के लोगों […]

बेलसंड : प्रखंड के बागमती नदी में चंदौली घाट पर जन सहयोग से नवनिर्मित चचरी पुल का उद्घाटन पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को फीता काट कर कि���ा. यह चचरी पुल बाढ़ के दिनों को छोड़ कर पूरे साल भर क्षेत्र के डुमरा, नुनौरा, दरियापुर, मौलानगर, हसौर समेत दर्जनों गांवों के लोगों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है.

साथ ही प्रखंड मुख्यालय आने के लिए यह एक सबसे सुलभ मार्ग है. क्षेत्र के लोग इस चचरी पुल से पैदल, साइकिल व बाइक से आसानी से आवागमन करते हैं. मौके पर डुमरा नुनौरा पंचायत के पूर्व मुखिया शशिभूषण सिंह, युवा समाजसेवी, मो तवरेज, स्थानीय वार्ड सदस्य अकील अहमद, मो मेराज, मुकेश सिंह, शंभू शरण, मो फारूख, मो जागरूल, संजय झा, अब्दुल वहीद, ब्रम्हदेव सहनी, प्रसाद सहनी, रामप्रवेश यादव व चचरी का निर्माण कराने वाले मो राशिद साह व संजय शर्मा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >