पंप कर्मी को गोली मारकर कैश लूटा

बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बोहा भलनी चौक के पास घटना जख्मी अजय कुमार डुमरा थानाके खजुरिया का है रहनेवाला जांघ व उसके आसपास लगीहै दो गोली घटनास्थल से जिंदा कारतूस वतीन खोखा बरामद सीतामढ़ी/बाजपट्टी : जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बोहा भलनी चौक स्थित शशि सर्विस स्टेशन नाम पेट्रोल पंप पर गुरुवार की शाम […]

बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बोहा भलनी चौक के पास घटना

जख्मी अजय कुमार डुमरा थानाके खजुरिया का है रहनेवाला
जांघ व उसके आसपास लगीहै दो गोली
घटनास्थल से जिंदा कारतूस वतीन खोखा बरामद
सीतामढ़ी/बाजपट्टी : जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बोहा भलनी चौक स्थित शशि सर्विस स्टेशन नाम पेट्रोल पंप पर गुरुवार की शाम नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पंप कर्मचारी(नोजल मैन) को गोली मारकर कैश लूट लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लूट के क्रम में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. 10 राउंड से अधिक फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है. गोली से जख्मी पंप कर्मी अजय कुमार(24) को उपचार के लिए शहर स्थित नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है. वह जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा पंचायत के खजुरिया वार्ड नंबर-9 निवासी गोपी राय का पुत्र है. उसके बांये जांघ व उसके आसपास दो गोली लगी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, दारोगा एजाज खान व सहायक दारोगा विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस व तीन खोखा बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या लगभग छह बजे दो बाइक पर सवार पांच अपराधी पंप के पास पहुंचकर नोजल मैन अजय से बाइक में पेट्रोल भरवाया. पैसे का भुगतान करने पर पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. वहीं नोजल मैन का रुपयों से भरा बैग छीनकर रतवारा चौक की तरफ भाग निकला.
अचानक फायरिंग से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. नोजल मैन से कितने रुपयों की लूट की गयी है, यह अभी सामने नहीं आया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि लूटपाट के इरादे से अपराधी वहां आये थे. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी भी करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >