सीतामढ़ी में डूबने से तीन लड़कियों समेत पांच मरे

सीतामढ़ी/बेलसंड : जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को डूबने से युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. सबसे हृदय विदारक घटना जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के फुलकाहां गांव में हुई. वहां सुबह लगभग 10 बजे लखनदेई नदी में स्नान के क्रम में डूबने से तीन बच्चियों कीमौत हो गयी. बच्चियों की […]

सीतामढ़ी/बेलसंड : जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को डूबने से युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. सबसे हृदय विदारक घटना जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के फुलकाहां गांव में हुई. वहां सुबह लगभग 10 बजे लखनदेई नदी में स्नान के क्रम में डूबने से तीन बच्चियों कीमौत हो गयी. बच्चियों की पहचान गांव के ही सिकंदर साह की पुत्री खुशबू कुमारी(14), बसंत महतो की पुत्री रामकुमारी (11) एवं राजेश पंजियार की पुत्री मनीषा कुमारी (11) के रूप में की गयी.

खुशबू भुतही मध्य विद्यालय में छठी कक्षा तथा अन्य दो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा थीं. सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने गोताखोर की मदद से तीनों के शव को निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चियां जितिया पर्व में नहान को लेकर मां के साथ गांव के हीं लखनदेई नदी में गयी थी. स्नान के क्रम में गहरे पानी की वजह से तीनों डूब गयीं.

उधर, डुमरा थाना क्षेत्र के रामपुर मझौलिया गांव में पोखर में डूबकर युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान गांव के ही अजय कुमार राय(25) के रूप में की गयी है. वह रामजोत राय का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, मृतक स्नान करने पोखर में गया था. गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी. सूचना मिलने पर डुमरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.
तीसरी घटना में बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव में पोखर में डूबने से पांचवीं के छात्र शांतनु कुमार की मौत हो गयी. वह मवि में पढ़ता था. वह गांव के ही रतीश झा का पुत्र था. थानाध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रधानाध्यापक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, मृत बालक मध्याह्न भोजन के बाद सहपाठियों के साथ स्कूल से भागकर पोखर में स्नान करने गया था. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रभात भूषण ने बताया कि मृतकों के परिजन को नियमानुकूल आपदा मद से मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >