रौतहट में गड्ढे में डूब कर तीन बच्चियों की मौत

बैरगनिया : प्रखंड से सटे सीमा पार नेपाल के रौतहट जिले के बंजरहा गांव में गड्ढे में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गयी है. मृत लड़कियों की पहचान बंजरहा गांव निवासी बृजनंदन यादव की पुत्री किंजल कुमारी (10), गुंजन कुमारी (6) व हीरालाल साह की पुत्री (7) के रूप में की गयी है. […]

बैरगनिया : प्रखंड से सटे सीमा पार नेपाल के रौतहट जिले के बंजरहा गांव में गड्ढे में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गयी है. मृत लड़कियों की पहचान बंजरहा गांव निवासी बृजनंदन यादव की पुत्री किंजल कुमारी (10), गुंजन कुमारी (6) व हीरालाल साह की पुत्री (7) के रूप में की गयी है. रौतहट के डीएसपी नवीन कार्की ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों लड़कियां धान के खेत मे बने गड्ढे में मछली मार रही थी. इसी दौरान एक लड़की गड्ढे में गिर गयी, जिसे बचाने के लिये अन्य दोनों लड़कियां भी गड्ढे में कूद गयी. जिसमें तीनों की डूबने से मौत हो गयी. बताया कि तीनों मृत लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >