स्थायी समिति की बैठक में अध्यक्षों व सचिवों को दी गयी विस्तृत जानकारी
सीतामढ़ी :जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को जिप अध्यक्ष उमा देवी की अध्यक्षता में जिप के स्थायी प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिवों की बैठक हुई.
अध्यक्ष श्रीमती उमा ने बताया कि नयी पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला परिषद, सीतामढ़ी के गठन के बाद पहली बार निर्वाचान के माध्यम से स्थायी समिति का गठन किया गया. इसके तहत अध्यक्ष व सचिव के द्वारा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष के रूप में विभिन्न जिला पार्षदों व डीएम के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारियों को सचिव के रूप में मनोनयन किया गया.
उसके बाद अब यह समिति कार्यान्वित हो गयी है. अब इन समितियों के माध्यम से विभिन्न विभागों की समीक्षा की जायेगी. जिप के कार्यपालक पदाधिकारी व पदेन सचिव प्रभात कुमार ने विभिन्न समितियों के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए, इसके निर्णय को बाध्यकारी बताया.
जिप उपाध्यक्ष व सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साह ने समय-समय पर बैठक करते कर विभागों की कृत्यों की समीक्षा करने पर बल दिया. कहा, 28 को सामाजिक न्याय समिति की बैठक निर्धारित है, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के कल्याण कार्यों के साथ हीं शिक्षा विभाग व आसीडीएस के कार्यों की समीक्षा की जायेगी.
लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व ग्रामीण स्वच्छता समिति के अध्यक्ष व जिप चंद्रजीत प्रसाद यादव ने उक्त विभागों के कार्यों व उसकी समीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर समिति के सदस्य व जिप रीना देवी, माला देवी, लालबाबू चौधरी, संजय कुमार झा समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
