लूट और हत्या के आरोपित लखन व चंचल गिरफ्तार

चावल व्यवसायी लूटकांड में पुलिस ने दोनों के पास से पिस्तौल, कारतूस व नगद किया बरामद चचंल के साथ उसके दो शागिर्द पप्पू व बैजू भी किये गये गिरफ्तार सीतामढ़ी : एसपी अनिल कुमार की गठित विशेष टीम ने सीतामढ़ी व शिवहर जिला में हत्या, लूट, अपहरण व रंगदारी की घटना को अंजाम देने वाले […]

चावल व्यवसायी लूटकांड में पुलिस ने दोनों के पास से पिस्तौल, कारतूस व नगद किया बरामद

चचंल के साथ उसके दो शागिर्द पप्पू व बैजू भी किये गये गिरफ्तार
सीतामढ़ी : एसपी अनिल कुमार की गठित विशेष टीम ने सीतामढ़ी व शिवहर जिला में हत्या, लूट, अपहरण व रंगदारी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधी नगर थाना अंतर्गत बसवरिया गांव निवासी लखन कुमार उर्फ दीपक कुमार व शिवहर जिला के पुरनहिया थाना अंतर्गत बसंत जगजीवन गांव निवासी चंचल ठाकुर उर्फ सौरभ कुमार को पुलिस ने पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.
चंचल ठाकुर को पुलिस ने डकैती की योजना बनाते बथनाहा थानाध्यक्ष रणवीर झा ने गिरफ्तार किया है. चंचल के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, 7.65 एमएम का चार जिंदा कारतूस व सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया है. चंचल पर सीतामढ़ी व शिवहर जिला में हत्या के दर्जनों कांड दर्ज है. वर्तमान में चंचल, रून्नीसैदपुर, रीगा, मेजरगंज, नगर, डुमरा व शिवहर जिला के पुरनहिया में हत्या, लूट, रंगदारी व अपहरण का कांड दर्ज है. चंचल के साथ पुलिस ने झपहां गांव निवासी पप्पू नायक व सुरगहिया निवासी बैजू सिंह को भी गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >