शांतिनगर में युवक को चाकू मार किया जख्मी

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के शांतिनगर चौक के समीप मंगलवार की रात एक युवक को सिर में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी मो जफर खान(30) पुनौरा थाना क्षेत्र के तलखापुर गांव निवासी सलू खान का पुत्र है. उपचार के लिए उसे नगर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया […]

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के शांतिनगर चौक के समीप मंगलवार की रात एक युवक को सिर में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी मो जफर खान(30) पुनौरा थाना क्षेत्र के तलखापुर गांव निवासी सलू खान का पुत्र है. उपचार के लिए उसे नगर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.

जख्मी युवक ने एक लाख रुपये छीने जाने का भी आरोप लगाया है. नगर थाने की पुलिस को दिये गये फर्द बयान में अतुल चौधरी, पप्पू सिंह एवं ऋषि को आरोपित किया है. बताया है कि वह राजोपट्टी निवासी ठेकेदार मो शमीम को देने के लिए एक लाख रुपया लेकर शांतिनगर जा रहा था. इसी क्रम में उक्त आरोपितों ने उसे घेर लिया तथा गाली-गलौज करने के बाद चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >