पत्नी की मौत पर विलाप कर रहे पति से रुपये वसूला

सदर अस्पताल में मानवता तार-तार नि:शुल्क शव वाहन के चालक ने मांगा छह सौ रुपये सीतामढ़ी : गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ तबस्सुम व नीतू की मौत के बाद भ्रष्टाचार, अनियमितता व अनुशासनहिता को लेकर सुर्खियों में आ चुके सदर अस्पताल में सोमवार को मानवता को तार-तार करने वाली तस्वीर देखने को मिल […]

सदर अस्पताल में मानवता तार-तार

नि:शुल्क शव वाहन के चालक ने मांगा छह सौ रुपये

सीतामढ़ी : गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ तबस्सुम व नीतू की मौत के बाद भ्रष्टाचार, अनियमितता व अनुशासनहिता को लेकर सुर्खियों में आ चुके सदर अस्पताल में सोमवार को मानवता को तार-तार करने वाली तस्वीर देखने को मिल रही थी. जहां पत्नी की मौत के बाद शव को पहुंचाने के लिए नि:शुल्क शव वाहन का चालक प्रमोद कुमार मृतका सरिता के पति नवल से छह सौ रुपये घूस मांग रहा था.

सरकार की ओर से नि:शुल्क व्यवस्था

सरकार ने सदर अस्पताल में मौत के बाद शव को मृतक के घर तक छोड़ने के लिए नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था की है. ताकि परिजन बगैर किसी परेशानी के शव को अपने घर ले जा सके. इसके एवज में किसी तरह का सुविधा शु:ल्क परिजनों को नहीं देना है. जबकि सदर अस्पताल की स्थिति दिन-प्रतिदिन ऐसी होती जा रही है कि जिसे जगह मिल रहा है, वहां वह भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगाने से बाज नहीं आ रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >