सारण :पति-पत्नी की सरकार ने सिर्फ अपना विकास किया : नीतीश

सीतामढ़ी/ एकमा/नगरा(सारण) : सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी के सोनबरसा व रून्नीसैदपुर व सारण के एकमा व नगरा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के विरोधी आरक्षण खत्म करने का भय दिखाकर वोट लेना चाहते हैं. कोई शख्स आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता. सीएम ने लालू-राबड़ी का […]

सीतामढ़ी/ एकमा/नगरा(सारण) : सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी के सोनबरसा व रून्नीसैदपुर व सारण के एकमा व नगरा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के विरोधी आरक्षण खत्म करने का भय दिखाकर वोट लेना चाहते हैं. कोई शख्स आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता.
सीएम ने लालू-राबड़ी का नाम लिये बिना कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने सिर्फ अपना विकास किया. पत्नी सीएम थीं, मगर उन्होंने भी महिलाओं की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया. केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि जेल में रहकर (लालू प्रसाद) कहते हैं कि उन्हें फंसाया गया है.
सच्चाई सब कोई जानता है.केंद्र व राज्य सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है. राज्य सरकार द्वारा पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है. नीचे से ऊपर तक अब महिला जनप्रतिनिधि भी नजर आती हैं‍. पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया. सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिया.
पीएम ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है. सरकार की संपत्ति पर सबसे पहले आपदा पीड़ितों का हक है. सीएम ने कहा कि बिहार में आज कानून का राज है, जिस कारण आप आसानी से रात में भी कहीं से आने में संकोच नहीं करते. अपराध को खत्म करना हमारा संकल्प है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बिहार के विकास में हर संभव सहयोग कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >