वोटरों को जागरूक करने में लगा है स्वीप कोषांग

सीतामढ़ी : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटर मतदान में हिस्सा ले, को ले स्वीप कोषांग के स्तर से वोटरों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में कोषांग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के लिए मंगलवार को 17 मतदान जागरूकता रथ को रवाना किया गया. करीब-करीब सभी बूथों […]

सीतामढ़ी : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटर मतदान में हिस्सा ले, को ले स्वीप कोषांग के स्तर से वोटरों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में कोषांग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के लिए मंगलवार को 17 मतदान जागरूकता रथ को रवाना किया गया.

करीब-करीब सभी बूथों पर यह रथ जाकर वोटरों को वोट का महत्व बताया. इस दौरान जिले में 16350 स्थानों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह अभियान 24 मार्च से 24 अप्रैल तक चलेगा.
पांच हजार से अधिक चुनावी पाठशाला
स्वीप कोषांग की ओर इससे पूर्व महिला दिवस पर रैली का आयोजन किया गया था. इसके माध्यम से वोटरों से हर हाल में मतदान करने की अपील की गयी. रैली में करीब 20 हजार महिलाओं ने भाग लिया था. स्कूलों व कॉलेजों में पांच हजार से अधिक चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >