ताला तोड़ डेढ़ लाख मूल्य की संपत्ति की चोरी

पुपरी : थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान के घर का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी गयी सामानों में आभूषण समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल है. इस संबंध में हरदिया गांव निवासी पीड़ित बउआ पाठक की लिखित शिकायत के […]

पुपरी : थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान के घर का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी गयी सामानों में आभूषण समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल है.

इस संबंध में हरदिया गांव निवासी पीड़ित बउआ पाठक की लिखित शिकायत के आलोक में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार बउआ पाठक पटना में रहते हैं. पटना से जब वह घर आये तो उनके मकान के सभी ताले टूटे हुए थे. घर में रखा अालमीरा व ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख मूल्य का आभूषण व कीमती कपड़ों की चोरी कर ली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >