1182 बोतल देसी शराब व तीन बाइक जब्त, तस्कर फरार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय व भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों ने अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1182 बोतल देसी शराब व तीन बाइक को जब्त कर लिया.

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय व भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों ने अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1182 बोतल देसी शराब व तीन बाइक को जब्त कर लिया. जबकि जवानों को देखते ही तीनों तस्कर शराब लदी तीनों बाइक को छोड़ नेपाल में प्रवेश कर गया. स्थानीय कैंप के सहायक उपनिरीक्षक सामान्य धीरेन कुमार डेका के नेतृत्व में पिलर संख्या 303/20 के समीप भारतीय क्षेत्र में जवानों ने रविवार की दोपहर दो बाइक पर लदी 840 बोतल (252 लीटर) शराब व दो बाइक को जब्त कर लिया. जबकि तस्कर भाग निकला. एसएसबी ने जब्त शराब व दोनों बाइक को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है. इधर, पिलर संख्या 302/9 (1) के समीप गश्त लगा रहे भिट्ठामोड़ कैंप के मुख्य आरक्षी सामान्य रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में जवानों ने शनिवार की शाम 342 बोतल (102 लीटर) शराब लदी एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि तस्कर भाग निकला. एसएसबी ने जब्त शराब व बीआर 06बीजी 1569 नंबर की बाइक को भिट्ठा थाना के हवाले कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >