सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी की पुलिस ने मंगलवार को बसबरिया गांव में छापेमारी कर पत्नी पर जानलेवा हमला मामले में आरोपित सुनील पंडित को गिरफ्तार कर लिया. वह बसबरिया गांव निवासी भूदेव पंडित का पुत्र है. उसके विरुद्ध पत्नी भारती देवी ने 16 जून को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बहन के घर जाने की जिद्द पर अड़ी भारती का पति सुनील पंडित से झगड़ा हो गया था. जिसमें वह पत्नी पर तेज धारदार हथियार से प्रहार कर गला रेत दिया. कांड के आइओ हरेंद्र कुमार सिंह ने उक्त गिरफ्तारी की है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पत्नी पर जानलेवा हमला मामले में पति गिरफ्तार
सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी की पुलिस ने मंगलवार को बसबरिया गांव में छापेमारी कर पत्नी पर जानलेवा हमला मामले में आरोपित सुनील पंडित को गिरफ्तार कर लिया. वह बसबरिया गांव निवासी भूदेव पंडित का पुत्र है. उसके विरुद्ध पत्नी भारती देवी ने 16 जून को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बहन के घर जाने की जिद्द […]
