रेल ट्रैक पर बम की सूचना से अफरातफरी परिचालन बाधित

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेल खंड के रून्नीसैदपुर के नजदीक गेट संख्या 16सी कल्याणपुर में रेल ट्रैक पर रविवार की देर रात बम प्लांट किये जाने की सूचना से अफरातफरी मच गयी. इसे लेकर 11.45 बजे रात से सुबह 4.40 बजे तक इस रेलखंड पर परिचालन बंद रखा गया. सूचना मिलते ही सीतामढ़ी आरपीएफ, जीआरपी, मुजफ्फरपुर […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेल खंड के रून्नीसैदपुर के नजदीक गेट संख्या 16सी कल्याणपुर में रेल ट्रैक पर रविवार की देर रात बम प्लांट किये जाने की सूचना से अफरातफरी मच गयी. इसे लेकर 11.45 बजे रात से सुबह 4.40 बजे तक इस रेलखंड पर परिचालन बंद रखा गया. सूचना मिलते ही सीतामढ़ी आरपीएफ, जीआरपी, मुजफ्फरपुर आरपीएफ व औराई थाना पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर ट्रैक के दोनों ओर तथा रेल पुल संख्या 48 और 49 के आसपास बम की बारीकी से खोजबीन की.

आसपास के लोगों से गहनता से पूछताछ की.

बम का कोई सुराग नहीं मिलने तथा लोगों से किसी प्रकार की ऐसी बात नहीं होने की पड़ताल होने के बाद पुन: इस खंड में परिचालन सामान्य किया गया. बम प्लांट होने की सूचना को अफवाह माना गया है. खोजबीन और पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने के बाद सुबह करीब 4.40 बजे सीतामढ़ी से पहले मालगाड़ी का परिचालन किया गया. इसके बाद सीतामढ़ी जंक्शन पर खड़ी लिच्छवी
रेल ट्रैक पर…
एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया. उसकी निगरानी आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने जवानों के साथ जुब्बा सहनी स्टेशन तक की.
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के किसी व्यक्ति ने ट्रैक पर एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध अवस्था में बम प्लांट करते देखे जाने की सूचना एसआरपी कंट्रोल मुजफ्फरपुर को दी गयी. सूचना पर सकते में आये रेलवे प्रशासन ने संबंधित लोगों को कार्रवाई का आदेश दिया. रून्नीसैदपुर के कल्याणपुर में बताये गये स्थान पर आरपीएफ सीतामढ़ी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, भारत भूषण, अवधेश कुमार झा, महेश कुमार के अलावा मुख्यालय डीएसपी रमाकांत उपाध्याय, सीतामढ़ी जीआरपी प्रभारी तपेश्वर प्रसाद, एएसआइ संजय कुमार, मुजफ्फरपुर जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल सिंह यादव व मुजफ्फरपुर के औराई थाना प्रभारी रवींद्र कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर बम की खोजबीन की. आसपास के लोगों से पूछताछ की. आश्वस्त होने के बाद पुन: रेलखंड में परिचालन शुरू किया गया. सीतामढ़ी रेल थानाध्यक्ष तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि रेल ट्रैक पर बम की सूचना पर वह सुरक्षा दस्ते के साथ गये थे. तीन से चार किलोमीटर अप व डाउन ट्रैक की सघन जांच की गयी, कहीं से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. किसी शरारती तत्व ने रेलवे सुरक्षा बल को गलत सूचना दी थी.
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर पांच घंटे बाधित रहा परिचालन
आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों ने की रेल ट्रैक की सघन जांच
रून्नीसैदपुर स्टेशन के समीप गेट संख्या 16सी कल्याणपुर में बम प्लांट की मिली थी सूचना
– छानबीन में सूचना को आरपीएफ ने बताया गलत
– सुबह 4.40 बजे के बाद मालगाड़ी को किया गया रवाना
– बम की अफवाह पर सीतामढ़ी जंकशन पर खड़ी रही लिच्छवी एक्सप्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >