पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वैशाली में दलित अत्याचार की घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दलित हित की ढोंग करने वाली नीतीश-मोदी सरकार को बताना चाहिए कि आखिर उनके राज में क्या हो रहा है. सरकार कार्रवाई करने की जगह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर आरोप लगा रही है.
तेजस्वी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. वैशाली में हुई घटना में आरोपित कोई व किसी जाति का हो उस पर स्पीडी ट्रायल करवा कर सरकार सजा दिलाये. लेकिन आरोपितों को थाने से ही छोड़ दिया गया. मांझी ने वैशाली की घटना को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान के नेतृत्व में पाच सदस्यीय टीम को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
