सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी-भवप्रसाद रोड में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी शुभनारायण दत्त को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना मिलने पर डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर खून से लथपथ कल्याण पदाधिकारी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डुमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि कल्याण अधिकारी दत्त किसी काम से कैलाशपुरी से पैदल ही भवप्रसाद की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.
सीतामढ़ी में जिला कल्याण पदाधिकारी को भून डाला
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी-भवप्रसाद रोड में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी शुभनारायण दत्त को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना मिलने पर डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर खून से लथपथ कल्याण पदाधिकारी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए […]

घटनास्थल से पुलिस को खोखा मिला है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी की हत्या की खबर प्रशासनिक महकमें में जंगल की आग तरह फैल गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.