आज सम्मानित होंगी जिले की 11 अपराजिताएं
सीतामढ़ी : अपने कार्यों को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली महिलाओं के सम्मान में आज प्रभात खबर की ओर से अपराजिता सम्मान समारोह 2018 सह देवी नाइट का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में किया गया है. जहां सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली […]
सीतामढ़ी : अपने कार्यों को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली महिलाओं के सम्मान में आज प्रभात खबर की ओर से अपराजिता सम्मान समारोह 2018 सह देवी नाइट का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में किया गया है. जहां सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी विकास बर्मन की ओर से पुलिस बलों की तैनाती का आदेश दे दिया गया है. कार्यक्रम में भोजपुरी की चर्चित लोक गायिका देवी अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को आनंदित करेंगी. कार्यक्रम में जिले के उन 11 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने सामाजिक कार्यों के बदौलत समाज में महिलाओं के प्रति नजरिया को बदला. सम्मानित होने वाली महिलाओं में कुछ महिलाएं ऐसी है, जिन्होंने दिव्यांगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित
आज सम्मानित होंगी
कर दिया. एक महिला ऐसी भी है जो मेट्रो सिटी की सुख-सुविधा छोड़ कर गांव-देहात में ग्रामीणों की सेवा कर रही है. कुछ महिलाएं हर अवसर पर असहायों लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती है. कुछ महिलाएं सामाजिक कार्यों के अलावा आध्यात्मिक प्रयास से लोगों के मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करने के प्रयास में जुटी है.
भोजपुरी गायिका देवी के गीतों से सजेगी शाम
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह व एसपी विकास बर्मन संयुक्त रूप से करेंगे. विशिष्ट अतिथि एएसपी (अभियान) संदीप कुमार नीरज, सदर एसडीओ सत्येंद्र प्रसाद, सदर डीएसपी डाॅ कुमार वीर धीरेंद्र व लोक अभियोजक अरूण कुमार सिंह होंगे.
सीतामढ़ी में सीमेंट व्यवसायी व पुत्र पर बाइक सवार युवक ने की फायरिंग