दवा कारोबारी यतींद्र खेतान की हत्या मामले का आरोपित है सरोज
रून्नीसैदपुर : स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर फाइनेंस कर्मी सरोज कुमार उर्फ मुन्ना की हत्या मामले में आरोपित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार लोगों में भनसपट्टी गांव निवासी प्रभात कुमार एवं हरदिया निवासी रामबाबू राय शामिल है. थानाध्यक्ष मुरारी प्रसाद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उधर हत्या मामले में मृतक के पिता जय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बतरौली गांव निवासी शातिर सरोज राय, उसका चचेरा भाई राकेश राय के अलावा रामबाबू राय, प्रभात कुमार, रामपुर निवासी शंभु राय एवं एक अज्ञात को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में कहा है
सभी आरोपित दो बाइक पर सवार होकर रून्नीसैदपुर से अपने बोलेरो से घर जा रहे सरोज कुमार उर्फ मुन्ना का पीछा किया. मुन्ना बोलेरो से घर पहुंचकर जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए बोलेरो से उतरा आरोपितों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी को इलाज के लिए परिजनों ने आइटी मेमोरियल हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया था.
