बेला : थाना क्षेत्र के कन्हवा गांव में सोमवार की रात रंगदारी को लेकर कुछ लोगों ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता(डीलर) राम रहन सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें रॉड से प्रहार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया. इलाज के लिए परिहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. हमलावर डीलर को घसीटते हुए बॉर्डर की तरफ ले जाने लगे, जहां ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी जान बच पायी. ग्रामीणों ने हमलावर सुभाष कुमार सिंह एवं मो मुर्सिद अंसारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
रंगदारी को लेकर डीलर पर हमला
बेला : थाना क्षेत्र के कन्हवा गांव में सोमवार की रात रंगदारी को लेकर कुछ लोगों ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता(डीलर) राम रहन सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें रॉड से प्रहार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया. इलाज के लिए परिहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. हमलावर डीलर को […]

पीड़ित श्री सिंह की पत्नी बेबी सिंह पंचायत समिति सदस्य हैं. डीलर ने बताया कि रात्रि लगभग आठ बजे उक्त दोनों के अलावा दो अन्य लोग उसके घर पर धावा बोल दिया तथा घसीटते हुए बाहर निकालकर रॉड व दबिया से प्रहार कर घायल कर दिया. उक्त लोग बतौर रंगदारी 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. रंगदारी की रकम नही देने पर घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें सुभाष कुमार सिंह, मो मुर्सिद अंसारी समेत चार को आरोपित किया गया है.