लड़की ने की मनचले की पिटाई

बथनाहा : स्थानीय सहियारा थाना क्षेत्र के कोदवारा गांव में शौच के लिए घर से बाहर निकली लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले युवक की पिटाई शुरू कर दी. मामले को लेकर पीड़ित लड़की के बयान के आधार […]

बथनाहा : स्थानीय सहियारा थाना क्षेत्र के कोदवारा गांव में शौच के लिए घर से बाहर निकली लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले युवक की पिटाई शुरू कर दी. मामले को लेकर पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपित स्थानीय गोविंद सहनी पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि लड़की शौच के लिए घर से निकली थी.

इसी दौरान आरोपित युवक ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा. लड़की ने आरोपित को चार-पांच थप्पड़ लगाया. इसी बीच शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पंचायती के माध्यम से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपित का पिता पंचायती मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दो आरोपित गिरफ्तार
बथनाहा . थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में आरोपित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि आरोपितों में थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी स्नेही राम व भटुआडीह निवासी शंकर महतो शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >